मोटापा ही नहीं फास्ट फूड से होते हैं ये 5 बड़े नुकसान

मोटापा ही नहीं फास्ट फूड से होते हैं ये 5 बड़े नुकसान


हम लोगों को जनक फ़ूड खाने की आदत हो चुकी हैं। जबकि सभी को पता हैं कि ये हमारे लिए बहुत हानिकारक हैं लेकिन हम अच्छे स्वाद के लिए अपने स्वस्थ के साथ खिलावाड़ करते हैं।

दोस्तों जंक फूड खाने से ना केवल मोटापा बढ़ता हैं बल्कि गंभीर रोगों की चपेट में ही ले लेता हैं। तो चलिए जानते हैं इससे होने वाली कुछ बीमारियों के बारे में।

फास्ट फूड से नुकसान
फास्ट फूड से होते हैं ये 5 बड़े नुकसान

फेस पर सूजन आना

फ़ास्ट फ़ूड में में नमक की अधिक मात्रा पाई जाती हैं। जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने और शरीर में वाटर रिटेंशन, सूजन, शरीर में सुस्ती जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।

स्किन पर प्रभाव

फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करने से त्वचा को भी नुकसान होता हैं। इसको खाने से आपके चेहरे पर पिंपल्स व दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। जंक फूड का सेवन करने से शरीर में हार्मोन की कमी होने लगती हैं। जिससे चेहरे पर दाग-धब्बे दिखने लगते हैं।

नींद लगने में परेशानी

अधिकत्तर लोग इस जानकारी से अनजान हैं कि जंक खाने से नींद को प्रभावित करता हैं। इससे न्यूरोकेमिकल प्रोसेस प्रभावित होता हैं जिसके चलते व्यक्ति को नींद न आने से चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता हैं।

बालों का झड़ना

फ़ास्ट फ़ूड से बालों को भी नुकसान होता हैं। इसमे पोषक तत्व बहुत ही कम मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे कारण बालों को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाता हैं इस वजह से कुछ समय बाद बाल रूखे बेजान व झड़ने लगते हैं।

डायबिटीज

जंक फूड में चीनी  पाई जाती हैं जो शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा देता हैं। जिससे डायबिटीज या अन्य बीमारियों से ग्रस्त हो सकता हैं।

Previous
Next Post »